हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान तेज हवा से लाइटिंग के लिए बनाया गया प्रवेश द्वार गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घायलों के बेहतर इलाज और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब छात्र डांडिया खेल रहे थे और अचानक लाइटिंग पोल गिर गए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। फिलहाल, पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी ढांचों की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।