टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। राहत की बात यह है कि एक्टर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि जुहू पुलिस स्टेशन के तहत फायरिंग की घटना की खबर मिली है। पुलिस ने साफ किया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार आगे की जांच जारी है।
बहन कृष्णा श्रॉफ को नहीं थी जानकारी
अमर उजाला ने इस घटना के बारे में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया। खबर सुनकर वे चौंक गईं और बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
जांच जारी
पुलिस फिलहाल घटना की पूरी जानकारी जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। मामले से जुड़ी अगली जानकारी आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।