Video अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : 3 अज्ञात शूटर्स के खिलाफ केस दर्ज, लारेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- मुंबई में किसी गैंग की दहशत बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 08:27 AM
Video अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : 3 अज्ञात शूटर्स के खिलाफ केस दर्ज, लारेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- मुंबई में किसी गैंग की दहशत बर्दाश्त नहीं की जाएगी
ऑडियो सुनें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर पर फायरिंग मामले में जुहू पुलिस ने 3 अज्ञात शूटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया। BNS की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज हुआ है। टाइगर श्रॉफ पर हमले की लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने 15 टीमें गठित कर दी हैं।

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के वक्त बिग बॉस विनर करण वीर मेहरा भी मौके पर मौजूद थे. उनकी गाड़ी टाइगर की कार के ठीक पीछे चल रही थी. करण वीर ने बताया कि अचानक 3-4 राउंड गोलियां चलने की आवाज आई. देखते ही देखते वहां चीख-पुकार और भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, जबकि कार चालक और एक ऑटो चालक के घायल होने की खबर है. घटना के बाद इलाके की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

जानते चलें कि कल रात बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई। इस घटना में वह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक्टर जब फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में एक ऑटो वाला तथा उनका ड्राइवर घायल हुआ है।

अब इस घटना के बाद अभिनेता की पहली तस्वीर सामने आई है, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। एसोसिएशन ने घटना को गंभीर बताते हुए कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद उनसे मिलने पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे। परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया, बोले- मुंबई में किसी भी गैंग की दहशत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हमें लगा पटाखे फूट रहे हैं..

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की चश्मदीद सलमा शेख ने बताया कि गोली चलाने वाला लड़का “मच्छर” जैसा दुबला-पतला दिख रहा था। शुरुआत में लोगों को लगा कि दिवाली के पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन ड्राइवर को खून से लथपथ देखकर अफरा-तफरी मच गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group