अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की।
“यह उनका आंतरिक राजनीतिक मामला है। भारत एक लोकतंत्र है, यहाँ चुनाव होते हैं, इसलिए मैं उनके आंतरिक राजनीतिक मामलों पर कोई राय नहीं दूंगा। अमेरिका में भी तो रोज़ विरोध-प्रदर्शन होते रहते हैं।”
इससे कुछ दिन पहले ही, ब्रिटेन के व्यापार मंत्री ने भी कहा था कि वह भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की प्रशंसा की थी।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय द्वारा भारत के खिलाफ चलाए जा रहे घिनौने दुष्प्रचार अभियान के बीच, पश्चिमी देशों के रुख में आया यह बदलाव स्वागत योग्य है!
इसके पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, उद्योगपति मुकेश अंबानी से मिलने के लिए गुजरात पहुँच गए हैं।
उन्होंने बीच के बिचौलियों को सफलतापूर्वक दरकिनार कर खुद अंबानी से मिलने पहुंचे. उम्मीद है कि पीएम अंबानी, रुबियो के साथ भारत के अन्य हितों पर चर्चा करेंगे और ट्रम्प प्रशासन से आग्रह करेंगे कि वे भारत को कोई नुकसान न पहुँचाएँ।

समझा जा रहा है कि एलन मस्क की दूरसंचार कंपनी को लांच करने के लिए अंबानी और मस्क के बीच जो वाकयुद्ध चल रहा है, रूबियो उसमें हस्तक्षेप करके बीच का रास्ता निकाल सकते हैं.
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने दिखाया गेट वे ऑफ इंडिया
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मार्को रुबियो और श्रीमती रुबियो का मुंबई में स्वागत किया तथा उन्हें गेट वे ऑफ इंडिया दिखाया.
फड़नवीस ने लिखा कि देश का आर्थिक केंद्र और वैश्विक अवसरों का प्रवेश द्वार होने के नाते, महाराष्ट्र को भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने में सबसे आगे रहने पर गर्व है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रगति व विकास के प्रति महाराष्ट्र की प्रतिबद्धता के साथ, हम व्यापार, निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में और भी मजबूत संबंध बनाने की आशा करते हैं।
मुंबई के प्रतिष्ठित ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ से लेकर दुनिया के प्रमुख व्यापार और नवाचार केंद्रों तक, महाराष्ट्र नए संबंध बनाने, वैश्विक निवेश आकर्षित करने और अपने युवाओं के लिए अवसर पैदा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह यात्रा महाराष्ट्र और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी में एक नए अध्याय की शुरुआत करे और भारत-अमेरिका की दोस्ती को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाए!