Share Market Today दीवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल! तेल-गैस, एनर्जी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखी गई, रूपया मजबूत हुआ

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 02 Nov 2026 06:43 PM
Share Market Today दीवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल! तेल-गैस, एनर्जी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखी गई, रूपया मजबूत हुआ
ऑडियो सुनें

आज 2 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) जैसे बड़े शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर निफ्टी 23,300 के स्तर को पार कर गया।

RIL ने मजबूत Q2 नतीजे पेश किए, जिसके बाद इसके शेयरों में करीब 11.5% की तेजी आई। हालाँकि, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट, ईरान युद्ध को खत्म करने की बातचीत में प्रगति की उम्मीदों के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी और अक्टूबर में मजबूत GST कलेक्शन ने भी बाजार को सपोर्ट किया।

Nifty 23,440 पर बंद, इन शेयरों में भी जमकर हुई खरीदारी। बाजार में जोरदार उछाल पाई गई। सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,440 पर बंद हुआ। रिलायंस के शानदार नतीजे, कच्चे तेल की गिरती कीमतें और विदेशी निवेश ने बाजार में जोश भर दिया। Midcap और Smallcap शेयरों में भी तेजी रही। Reliance, Tata Steel, JSW Steel और Coal India जैसे शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जबकि Infosys, ICICI Bank और Kotak Bank में गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को Sensex 1233 अंक उछला! लगातार तीसरे दिन बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली।
अच्छे ग्लोबल संकेत से बाजार में जोश आया है। निफ्टी, सेंसेक्स शानदार बढ़त पर बंद हुए।

निफ्टी, सेंसेक्स में 1.5% से ज्यादा की तेजी देखी गई। निफ्टी में करीब 5 महीने की बड़ी इंट्राडे तेजी आई है। निफ्टी 6 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 55,000 के पार बंद हुआ। जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी ज्यादा हुई। तेल-गैस, एनर्जी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखी गई। PSE, कैपिटल मार्केट इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए है।

इसी तरह निफ्टी 388 प्वाइंट चढ़कर 23,441 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1233 प्वाइंट चढ़कर 75,693 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 315 प्वाइंट चढ़कर 55,002 पर बंद हुआ। मिडकैप 682 प्वाइंट चढ़कर 57,983 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी आज देखी गई। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में खरीदारी हुई तथा बैंक निफ्टी के 14 में से 9 शेयरों में खरीदारी पाई गई। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 94.90/$ पर बंद हुआ है।

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group