प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने आज देश के उद्योगपति अनिल अंबानी ग्रुप की ₹510.17 करोड़ संपत्तियां PMLA के तहत अटैच कीं कर ली हैं। इनमें 2 विमान, 6 लैंड पार्सल, ऑफिस, 2 विंडमिल, बैंक बैलेंस आदि)। इससे कुल अटैचमेंट/जब्ती करीब 23,100 करोड़ हो गई है।
बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई हुई है। अब तक कुर्क और जब्त संपत्तियों का कुल मूल्य 23,100 करोड़ रुपये पहुंचा। 10 लोगों की गिरफ्तारी और 6 आरोपपत्र दाखिल हुए हैं।
ED ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। यह कार्रवाई अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ कथित धोखाधड़ी तथा मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है। इस ताजा कार्रवाई के बाद इन मामलों में अब तक कुर्क और जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य बढ़कर करीब 23,100 करोड़ रुपये हो गया है।

चार्टर्ड प्लेन
कार्यवाही होने का पता चलते ही उद्योगपति अनिल अंबानी ईडी के ऑफिस पहुंचे जहां उन्हें बहुत देर तक गेट पर ही इंतजार करना पड़ा। इसकी तस्वीर आप देख सकते हैं।