त्योहारों की भीड़ के बीच बदमाशों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 Nov 2026 03:22 PM
त्योहारों की भीड़ के बीच बदमाशों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे
ऑडियो सुनें

दीपावली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लखनऊ पुलिस भीड़भाड़ वाले बाजारों, आभूषण दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसर्किमयों को तैनात करेगी। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जेब काटने, झपटमारी, ठगी और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आयुक्त तरुण गाबा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पर्व की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया।

गाबा ने पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा शाम के समय मुख्य सड़कों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल एवं वाहन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, भीड़भाड़ वाले बाजारों, शॉंिपग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों और आभूषण बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तथा पुलिस पिकेट तैनात किए जाएंगे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो’ टीमों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहेंगी और पटाखों की दुकानों और भंडारण केंद्रों की संबंधित विभागों के साथ जांच कर सुरक्षा नियमों तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस आयुक्त ने यातायात सुचारू रखने, अवैध पार्किंग रोकने और जरूरत के अनुसार डायवर्जन एवं पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav