भुवनेश्वर में युवक की गोली मारकर हत्या, व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 Nov 2026 03:54 PM
भुवनेश्वर में युवक की गोली मारकर हत्या, व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कारोबारी प्रतिद्वंद्विता की आशंका जताई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, तपन नायक और दो अन्य लोग बुधवार आधी रात के आसपास दोपहिया वाहन से जा रहे थे और इसी दौरान ‘ओल्ड टाउन’ के मौसिमा चौक पर कुछ हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त सरवण विवेक एम ने बताया, ”तपन को गोली लगी थी और उन्हें कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।” पुलिस को संदेह है कि कारोबारी प्रतिद्वंद्विता के कारण हत्या की गई है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav