NZ vs IND 5th ODI: भारत ने जीता वनडे सीरीज खिताब, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को दी मात

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 15 Nov 2026 03:42 PM
NZ vs IND 5th ODI: भारत ने जीता वनडे सीरीज खिताब, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को दी मात
ऑडियो सुनें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला गया। जिसमें भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज भारत ने अपने नाम कर ली। आज उसने पांचवां और आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला गया जहां भारत ने न्यूजीलैण्ड को हरा दिया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। टीम इंडिया को सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में 22 रनों से जीत मिली। इसके साथ ही टीम ने सीरीज को भी 3-1 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 209 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद गेंदबाजों के कमाल ने न्यूजीलैंड की पारी को 187 रनों पर ही रोक दिया। 49वें ओवर में कीवी टीम ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को 7 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार मिली है।

 

इस सीरीज के 4 मैचों के बाद भारत 2-1 से आगे है और आज टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की पारी 43वें ओवर में 209 रनों पर सिमट गई। अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रनों की पारी खेली। जैकब डफी और मिचेल सैंटनर को 3-3 विकेट मिले।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav