VIDEO राजधानी के फूड पार्क में भीषण आग, दो सिलेंडर ब्लास्ट, छह दुकानें खाक

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 15 Nov 2026 04:17 PM
VIDEO राजधानी के फूड पार्क में भीषण आग, दो सिलेंडर ब्लास्ट, छह दुकानें खाक
ऑडियो सुनें

राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। फूड पार्क में अचानक आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है।। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, न्यू राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों के बीच फूड पार्क में मौजूद दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण आगजनी की घटना ने और भी विकराल रूप ले लिया।

इस भीषण आग की चपेट में आने से करीब छह दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका फूड पार्क में आग लगने की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। आग लगने के बाद आसपास की दुकानों तक लपटें पहुंच गईं, जिसके चलते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। फूड पार्क में हुई इस आगजनी के दौरान दो सिलेंडरों में ब्लास्ट होने की जानकारी भी सामने आई है। सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग पर नियंत्रण पाने की चुनौती और बढ़ गई है। फिलहाल दमकल कर्मी आग को बुझाने के साथ ही उसे आसपास के अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोकने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group