VIDEO पीएम मोदी फिलीपींस पहुंचे, मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय से मिले प्रधानमंत्री

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 16 Nov 2026 04:32 PM
VIDEO पीएम मोदी फिलीपींस पहुंचे, मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय से मिले प्रधानमंत्री
ऑडियो सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की तीन दिवसीय यात्रा पर मनीला पहुंच गए हैं। मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ ‘जे’ मोंटेस डी क्लारो ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हो रही है। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विषयों पर भारत का पक्ष रखेंगे।

मनीला पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी के सामने पंजाबी भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही मनीला देश की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। पीएम मोदी ने तालियां बजाकर इनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस में 23वें ASEAN-India Summit और 21वें East Asia Summit में शामिल होंगे। दोनों सम्मेलनों में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री सहयोग, South China Sea विवाद और व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला की अपनी यात्रा के दौरान दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कलाकृतियों को देखा, जो भारत और फिलीपींस के बीच गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती हैं।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group