चीन में 151 रोबोट्स ने सड़कों पर एक साथ डांस कर सिर्फ एक घंटे में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
यह अद्भुत रोबोट शो शेन्ज़ेन के बानतियान में शिंगहे ट्विन टावर्स (कोको पार्क) में आयोजित किया गया.
APEC शिखर सम्मेलन में ह्यूमनॉइड रोबोट्स की शानदार डांस परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान खींचा। इंसानों की तरह डांस मूव्स करते रोबोट्स को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
रोबोट्स की इस अनोखी प्रस्तुति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक रोबोटिक्स की बढ़ती क्षमता की झलक दिखाई। यह चीन की विनिर्माण शक्ति और एआई, चिप्स और अन्य क्षेत्रों में अमेरिका को पछाड़ देने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है.
चीन में 151 ह्यूमनॉइड रोबोट ने एक साथ डांस कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया.
जापानी स्टार्टअप कंपनी ने बनाया ‘गुंडम’ जैसा रोबोट
टोक्यो की स्टार्टअप कंपनी त्सुबेम इंडस्ट्रीज ने इसे विकसित किया है। यह रोबोट 4.5 मीटर लंबा है और इसमें चार पहिये हैं। यह लोकप्रिय जापानी एनिमेशन सीरीज मोबाइल सूट ‘गुंडम’ जैसा दिखता है। इसकी कीमत 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसमें कैमरा और कई अन्य फीचर हैं। यह रोबोट मोड और व्हीकल मोड में चलता है। व्हीकल मोड में रोबोट 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। इस महीने के अंत में जापान मोबिलिटी शो के दौरान इस रोबोट को प्रदर्शित किया जाएगा।