12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की नई भर्ती, 1694 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 18 Nov 2026 08:48 AM
12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की नई भर्ती, 1694 पदों पर नोटिफिकेशन जारी
ऑडियो सुनें

खाकी वर्दी पहनने का सपना है,तो आपका ख्वाब इस नई भर्ती में पूरा हो सकता है। उत्तराखंड में 1600 से ज्यादा पदों पर सिपाही की नई भर्ती की घोषणा की गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड पुलिस विभाग, वन विभाग, कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवा विभाग, सचिवालय प्रशासन, आबकारी विभाग और उत्तराखंड परिवहन विभाग में कॉन्स्टेबल की वैकेंसी निकाली है। सभी डिपार्टमेंट को मिलाकर 1694 पद भरे जाएंगे।

 

पुलिस की इस सीधी भर्ती में सभी पद ग्रुप ‘सी’ के हैं, जिसमें कॉन्स्टेबल की सरकारी नौकरी लेने का आपके लिए भी बढ़िया मौका हो सकता है। आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स को अपने हाई स्कूल के सर्टिफिकेट के साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके आलावा निवास प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट जैसे डॉक्यूमेंट्स डॉक्यूमेंट्स भी एक जगह ही तैयार करके रख लें।

 

उत्तराखंड पुलिस डिपार्टमेंट वाइज वैकेंसी 2026

पद विभाग वैकेंसी
उत्तराखंड आरक्षी (कॉन्स्टेबल) जनपदीय पुलिस (पुरुष) उत्तराखंड पुलिस विभाग 464
उत्तराखंड आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) उत्तराखंड पुलिस विभाग 284
उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (महिला) उत्तराखंड पुलिस विभाग 238
फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष/महिला) उत्तराखंड पुलिस विभाग 201
वन आरक्षी वन विभाग उत्तराखंड 171
स्पेशल टाईगर गार्ड्स वन विभाग उत्तराखंड 75
बंदीरक्ष कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड 117
महिला बंदीरक्षक कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड 27
सचिवालय रक्षक सचिवाल प्रशासन-3, उत्तराखंड 54
आबकारी सिपाही आबकारी विभाग, उत्तराखंड 45
परिवहन आरक्षी परिवहन विभाग उत्तराखंड 18
कुल 1694

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav