सुष्मिता सेन ने ”गोल्ड डिगर” कहने वालों को दिया करारा जवाब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Jul 2022 10:07 PM
सुष्मिता सेन ने ”गोल्ड डिगर” कहने वालों को दिया करारा जवाब
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी से संबंधों को लेकर ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कहा कि कई अज्ञात मित्रों और परिचितों को मेरे निजी जीवन के बारे में टिप्पणी करते हुए देखना मजेदार है. हाल में मोदी ने सेन से अपने संबंधों को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद सेन को सोशल मीडिया पर निशाना बनाते हुए ”गोल्ड डिगर” यानी अमीर पुरुषों से संबंध बनाने वाली महिला कहा गया.

हीरों को लेकर कई बार अपनी दीवानगी जता चुकी पूर्व मिस यूनिवर्स सेन ने कहा, ”मूर्ख तथाकथित बुद्धिजीवी मेरे बारे में टिप्पणी कर रहे हैं. वे मित्र और परिचित जिनसे मैं कभी मिली तक नहीं…वे मेरे जीवन और चरित्र के बारे में अपनी राय और गहरा ज्ञान साझा कर रहे हैं….और गोल्ड डिगर बता रहे हैं. ” उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ”मैं गोल्ड से भी ज्यादा हमेशा से हीरे पसंद करती रही हूं. मैं अब भी अपने लिए हीरे ही खरीदती हूं.”

ललित मोदी ने बृहस्पतिवार को सेन के साथ अपने संबंधों के बारे में ट्वीट करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. उन्होंने सेन को अपनी ”जीवन संगिनी” कहा था. साथ ही उन्होंने कहा था कि यह रिश्ता ”एक नयी शुरुआत, एक नया जीवन” है. इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu