राजस्थान: अवैध खनन के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा साधु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Jul 2022 06:55 PM
राजस्थान: अवैध खनन के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा साधु
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के डीग क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध खनन के विरोध में मंगलवार को एक साधु मोबाइल टावर पर चढ़ गया.
इस बीच प्रशासन ने अफवाह फैलने से रोकने के लिए जिले के चार तहसील क्षेत्रों में बुधवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं.

खो क्षेत्र के थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि साधु नारायणदास इलाके में खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से डीग में धरना दे रहे थे, उनके साथ कुछ और संत भी धरने पर थे. उन्होंने बताया कि साधु नारायण दास अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गए.

उन्होंने कहा, “पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और हम उन्हें नीचे उतरने के लिए मनाने के वास्ते उनसे लगातार संवाद कर रहे हैं.” इस बीच, भरतपुर के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने भरतपुर जिले के पहाड़ी, कामां, नगर और सीकरी तहसील में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बुधवार दोपहर 12 बजे तक निलंबित करने का आदेश मंगलवार दोपहर को जारी किया. उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से संतों का आंदोलन चल रहा था और जिला प्रशासन ने कल उनसे बातचीत की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu