मंगलुरू. फेमिना मिस इंडिया विजेता सिनी शेट्टी प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद अपने गृहनगर उडुपी पहुंचीं. सोमवार की शाम को हवाई अड्डे पर रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. सिनी के स्वागत के लिए उनके परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक ‘आरती’ की. सिनी के माता-पिता तटीय जिले उडुपी के रहने वाले हैं.
संवाददाताओं से बातचीत में सिनी ने कहा कि वह खिताब जीतकर बेहद खुश हैं और अब उनकी नजर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने पर है.
एक सवाल के जवाब में सिनी ने कहा कि अगर जीवन में नया मोड़ नहीं आया होता तो वह किसी वित्तीय कंपनी में काम रही होतीं.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड में अभिनय करने में दिलचस्पी है तो उनका जवाब था, ‘‘अगर एक अच्छा अवसर आता है तो क्यों नहीं.’’ सिनी ने कहा कि वह अपनी स्रातकोत्तर की पढ़ाई भी पूरी करना चाहती हैं. उन्होंने अपने गृह जिले की यात्रा को लेकर खुशी जताई, जहां वह गर्मी की छुट्टियां बिताती थीं.
मिस इंडिया सिनी शेट्टी अपने गृहनगर उडुपी पहुंचीं
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Jul 2022 06:55 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नबीन, स्मृति ईरानी के साथ 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल
- 2 958 आइएएस-आइपीएस की नियुक्ति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला : माता-पिता के वेतन से तय नहीं होगी क्रीमीलेयर
- 3 पूर्व कप्तान सूर्य कुमार यादव के परिवार से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बच्ची से सुना भजन, देखिए वीडियो…
- 4 KPCC कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पर की थी टिप्पणी, नाराज है सुप्रीम कोर्ट?
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu