सोते हुए मजूदर पर पटका पत्थर, आरोपी गिरफ्तार

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 30 Mar 2022 12:41 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर. राजधानी के गंज क्षेत्र में दुकान के बाहर सो रहे एक मजदूर पर सीमेंट का पत्थर पटककर हत्या करने का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया है. दो दिन पहले आरोपी साहूपारा फाफाडीह निवासी पवन साहू उर्फ जहरीला (23) ने पुरानी रंजिश पर मजदूर को जान से मारने का प्रयास किया था. गंभीर हालत में मजदूर को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. मजदूर के जीजा त्रिमूर्ति नगर देवेंद्रनगर नरेश कुमार कौशिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
था.

पुलिस के मुताबिक फाफाडीह साहूपारा निवासी पुनित राम वस्त्रकार पर हमला हुआ था. पुनित अकेले रहकर मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है. 26-27 मार्च की दरम्यानी रात्रि शनि मंदिर के पास हैप्पी टेंट हाउस के शटर किनारे मजदूर सोया था. इसी दौरान आरोपी ने हत्या करने की नीयत से उसके सिर में सीमेंट का बड़ा सा टुकड़ा पटक दिया. इससे उसे गंभीर चोट आई.

By www.navabharat.news