भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Jul 2022 07:34 PM
भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास जताया और समयबद्ध तरीके से टीकों की खुराक ली.
मोदी ने यह टिप्पणी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स की ओर से किए गए एक ट्वीट के जवाब में की. गेट्स ने अपने ट्वीट के माध्यम से टीकों की 200 करोड़ खुराक दिए जाने की भारत की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी थी.

गेट्स ने कहा, ‘‘टीकों की 200 करोड़ खुराक देकर एक अन्य मील का पत्थर हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां. कोविड-19 के प्रभाव को समाप्त करने के लिए भारतीय टीका निर्माताओं और भारत सरकार के साथ जारी साझेदारी के लिए हम आभारी हैं.’’ इसके जवाब में मोदी ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की गति और उसका पैमाना वृहद है. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों, चिकित्सकों और नर्सों के अलावा कई लोगों के सामूहिक प्रयास से ही यह सफलता हासिल की जा सकी.
उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही साथ भारत के लोगों ने विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास प्रर्दिशत किया और समयबद्ध तरीके से उन्होंने टीकों की खुराक ली.’’

प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि से देश कोविड-19 के खिलाफ टीकों का सुरक्षा कवच पहन कर तैयार: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकों की 200 करोड़ खुराक दिया जाना ‘‘भारत की बदलती तस्वीर’’ को दर्शाता है जबकि एक समय था जब पोलियो और अन्य रोगों के टीकों के लिए देश को वर्षों इंतजार करना पड़ता था.

कोरोना की मुफ्त एहतियाती खुराक दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के मद्देनजर नड्डा ने आज राजधानी स्थित लेडी हार्डिंग अस्पताल के टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया और वहां उपस्थित स्वास्थ्य र्किमयों के साथ संवाद भी किया. इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में लगे तमाम चिकित्सकों व स्वास्थ्यर्किमयों का भारत हमेशा ऋणी रहेगा. उन्होंने मानवता की सेवा के लिए पिछले दो वर्षों से अपने प्राणों की भी परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण के खिलाफ भारत की लड़ाई को और मजबूत किया है.’’ उन्होंने कहा कि अभी 17 जुलाई को ही देश में कोविड टीकों की खुराक का आंकड़ा 200 करोड़ को पार कर गया और यह देश के लिए एक महान उपलब्धि है.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो 20-20 साल तक देश को टीकों के लिए इंतजार करना पड़ता था. वह चाहे पोलियो का टीका हो या मलेरिया का या जापानी इन्सेŸफ्लाइटिस का या टिटनेस का या फिर अन्य बीमारियों का.’’ नड्डा ने कहा कि इन सभी टीकों को भारत आने में वर्षों लग गए लेकिन देश में कोविड-19 की दस्तक होते ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ महीने में ही अर्थात् एक वर्ष से भी कम समय में देश के वैज्ञानिकों ने दो-दो विश्वस्तरीय ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन का निर्माण किया और अब भारत ने 200 करोड़ टीकों की खुराक लगाने का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘आज 130 करोड़ का देश कोविड के खिलाफ टीकों का सुरक्षा कवच पहन कर तैयार खड़ा है. प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए जिस तरह रणनीति बनाई, उसकी पूरे विश्व में सराहना हुई है. साथ ही, इस रणनीति से भारत पूर्ण रूप से सुरक्षित भी हुआ है.’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरी दुनिया में किसी भी देश की सरकार ने इस तरह अपने नागरिकों की ंिचता नहीं की है जितनी कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने की है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा टीकारकण कार्यक्रम न केवल दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से चलने वाला अभियान है बल्कि इतने बड़े पैमाने पर अपने नागरिकों के लिए मुफ्त खुराक की भी व्यवस्था किसी और देश ने नहीं की है.’’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाएं और लोगों से संपर्क कर उन्हें एहतियाती खुराक के लिए प्रोत्साहित करें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu