जेईई मेन का दूसरा सत्र स्थगित, 25 जुलाई से होगा शुरू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Jul 2022 10:10 PM
जेईई मेन का दूसरा सत्र स्थगित, 25 जुलाई से होगा शुरू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को घोषणा की है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन स्थगित कर दी गई है और अब यह 21 जुलाई की बजाय 25 जुलाई से शुरू होगी . एनटीए ने हालांकि इस महत्वपूर्ण परीक्षा को स्थगित करने का कारण नहीं बताया .

एनटीए ने कहा, ‘‘ जेईई-मेन का दूसरा सत्र 25 जुलाई से शुरू होगा जिसमें करीब 500 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6.29 लाख छात्र परीक्षा देंगे . इन परीक्षा केंद्रों में 17 केंद्र भारत से बाहर हें . इसके लिये प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार से डाउनलोड किया जा सकता है. ’’ ज्ञात हो कि जेईई मेन का दूसरा सत्र पूर्व में 21 जुलाई से 30 जुलाई तक निर्धारित किया गया था . इसका पहला सत्र 23 जून से 29 जून तक आयोजित किया गया था .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu