मिला धमकी भरा पत्र, सलमान खान ने की मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की. एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे अपनी कार में क्रॉफर्ड मार्केट के सामने स्थित मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फणसालकर से मिले.

खान ने वहां संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की. पिछले महीने, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह हश्र किया जाएगा. मूसेवाला की मई में हत्या कर दी गई थी. पत्र मिलने के बाद खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button