कृष्ण जन्मभूमि मामले पर सुनवाई दो अगस्त तक के लिए टली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Jul 2022 10:11 PM
कृष्ण जन्मभूमि मामले पर सुनवाई दो अगस्त तक के लिए टली
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह का पुरातत्व सर्वेक्षण कराने संबंधी अर्जी का त्वरित निस्तारण करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई सोमवार को दो अगस्त तक के लिए टाल दी. न्यायमूर्ति वीसी दीक्षित ने याचिकाकर्ता के वकील के अनुरोध पर याचिका पर सुनवाई दो अगस्त तक के लिए टाल दी.

अदालत ने कहा, याचिकाकर्ता के वकील चाहते हैं कि आज सुनवाई टाल दी जाए. इस मामले को उचित पीठ के समक्ष दो अगस्त, 2022 को रखा जाए. मथुरा की अदालत में दायर अर्जी में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह का पुरातत्व सर्वेक्षण कराने का अनुरोध किया गया है. इस अर्जी में दावा किया गया है कि विवादित परिसर पूर्व में एक मंदिर था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu