उपराष्ट्रपति नायडू ने करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 26 Jul 2022 11:57 AM
उपराष्ट्रपति नायडू ने करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को करगिल विजय दिवस के मौके पर 1999 में राष्ट्र की रक्षा करने में अद्वितीय वीरता और बेजोड़ देशभक्ति का प्रदर्शन करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल के ऊंचे बफीर्ले पर्वतीय इलाकों में करीब तीन महीने तक चले युद्ध के बाद जीत की घोषणा करते हुए 26 जुलाई 1999 को ‘आॅपरेशन विजय’ की सफलता का ऐलान किया था। पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में 26 जुलाई को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘आज करगिल विजय दिवस के अवसर पर, मैं दुर्गम चोटियों पर मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर युवा योद्धाओं के शौर्य और उनके बलिदान का कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता हूं, उनके परिजनों के धैर्य को नमन करता हूं।’’ नायडू ने कहा, ‘‘देश की सुरक्षा में आपका पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करता है। करगिल की विजय देश की स्मृति में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी। राष्ट्र करगिल के शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav