कारगिल युद्ध के नायक की पानी के भीतर बनी सबसे बड़ी तस्वीर, यूआरएफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Jul 2022 07:15 PM
कारगिल युद्ध के नायक की पानी के भीतर बनी सबसे बड़ी तस्वीर, यूआरएफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां स्थित पैंगोड सैन्य ठिकाने पर कलाकार ‘ दा ंिवची’ सुरेश ने पानी के भीतर परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद विक्रम बत्रा की तस्वीर बनाई. रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन सेना ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बॉन्ड वाटर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की गोताखोर टीम की साझेदारी में किया था.

बयान में कहा गया कि पैंगोड सैन्य ठिकाने पर पानी के भीतर बनाई गई कैप्टन बत्रा की तस्वीर को यूआरएफ (यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम) वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है. प्रवक्ता ने बताया कि इस विश्व कीर्तिमान का प्रमाणपत्र यूआरएफ के अधिकारियों ने समारोह के दौरान दिया.

उन्होंने बताया कि कलाकार ने पानी के भीतर 1500 वर्ग फुट क्षेत्र में इस तस्वीर को बनाने के लिए आठ घंटे का समय लिया और इसे टाइल्स की मदद से बनाया गया. इस कार्यक्रम में पैंगोड सैन्य ठिकाने के कमांडर मुख्य अतिथि थे. उन्होंने कलाकार और बॉन्ड वाटर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की टीम को स्मृति चिह्न भेंट किया. प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान सैन्य बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी.
एक अन्य कार्यक्रम में पैंगोड युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu