तीन सगी बहनों ने एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Jul 2022 07:04 PM
तीन सगी बहनों ने एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
ऑडियो सुनें

खंडवा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी समुदाय की तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना जावर थानांर्तगत ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में मंगलवार देर रात 11 बजे के आसपास हुई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी .

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले. सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका था और वे ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में अपनी मां के साथ ही रहती थी. उन्होंने कहा कि इस परिवार में पांच बहनें और तीन भाई थे.

सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उनकी मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर जावर पुलिस रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को पेड़ से उतारा. ंिसह ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu