ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए जारी बहस के दौरान बेहोश हुई टीवी प्रस्तोता, मदद को आगे बढ़े सुनक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Jul 2022 08:03 PM
ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए जारी बहस के दौरान बेहोश हुई टीवी प्रस्तोता, मदद को आगे बढ़े सुनक
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए मंगलवार शाम को टेलीविजन पर जारी बहस के दौरान प्रस्तोता अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक तुरंत उसकी मदद के लिए आगे बढ़े. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होने के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा.

टीवी पर जारी बहस के दौरान प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल विदेश मंत्री लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी की नेता बनने की सूरत में आर्थिक नीति के संबंध में अपनी योजना के बारे में बता रही थीं और इसी दौरान अचानक कार्यक्रम की प्रस्तोता (एंकर) केट मैक्केन बेहोश हो गईं. ट्रस ये देखकर चौंक गईं और केट के पास उनका हालचाल जानने पहुंचीं.

बहस का यह कार्यक्रम ‘द सन’ अखबार ने ‘टॉक टीवी’ के साथ सह-मेजबानी में आयोजित किया था. अखबार ने अपनी एक रिपोर्ट में कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रस्तोता केट की तबीयत खराब होने के बाद कार्यक्रम का आयोजन दूसरे स्टूडियो में करना पड़ा. अखबार ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि इस घटना के दौरान सुनक तुरंत केट की ओर दौड़े. ट्रस भी प्रस्तोता के पास पहुंचीं और दोनों को केट के पास बैठकर उनका हालचाल पूछते देखा गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu