सैन मैरिनो के खिलाड़ी ने 50 साल की उम्र में जीता डेविस कप मैच

बाकू: सैन मैरिनो के डोमिनिको विसिनी डेविस कप मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। विसनी अभी 50 साल के हैं और सितंबर में वह अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगे। विसिनी और उनके युगल जोड़ीदार मार्को डी रॉसी ने बुधवार को ग्रुप चार के मैच में अल्बानिया के मार्टिन मुएदिनी और मारियो जिली को 6-3, 7-6 से हराया।

यह विसिनी का अपने 24वें डेविस कप टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 99वां मैच था। डेविस कप ने ट्वीट किया, ‘‘इतिहास रचने वाले विसिनी अपना 100 वां मैच खेलने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। एक ऐसी उपलब्धि जिसे आज तक किसी ने हासिल नहीं किया।’’ विसनी शुक्रवार को यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। विसनी ने तीन साल पहले सबसे अधिक उम्र में डेविस कप एकल मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button