राष्ट्रमंडल खेल: टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Aug 2022 09:09 PM
राष्ट्रमंडल खेल: टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण जीता
ऑडियो सुनें

बर्मिंघम. हरमीत देसाई ने निर्णायक एकल मुकाबले में अपनी लय कायम रखते हुए जीत दर्ज की और भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने मंगलवार को करीबी मुकाबले में ंिसगापुर को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना स्वर्ण बरकरार रखा . दुनिया के 121वें नंबर के खिलाड़ी हरमीत ने तीसरे एकल में 133वीं रैंंिकग वाले झे यू क्लारेंस चीयू को 11 . 8, 11 . 5, 11 . 6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की .

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पुरूषों की टीम स्पर्धा में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है . मैनचेस्टर में 2002 में हुए खेलों में टेबल टेनिस को शामिल किये जाने के बाद भारत का यह सातवां पदक है . हरमीत और जी साथियान की जोड़ी ने योन इजाक क्वेक और यू इन कोएन पांग की जोड़ी को 13-11, 11-7, 11-5 से शिकस्त देकर भारत को शानदार शुरुआत दिलायी.

लेकिन दिग्गज शरत कमल अपनी लय को जारी नहीं रख सके. सेमीफाइनल में नाइजीरिया के विश्व रैंंिकग में 15वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी अरूणा कादरी को हराने वाले शरत पुरुष एकल के पहले मैच में झे यू क्लारेंस चीयू हार गये. ंिसगापुर के खिलाड़ी ने उन्हें 11 – 7 , 12 – 14, 11 – 3, 11 – 9 से हराया.

विश्व रैंंिकग में 35 वें स्थान पर काबिज जी साथियान ने इसके बाद पांग को 12-10, 7-11 , 11-7, 11-4 से हराकर मुकाबले में भारत की वापसी करायी. हरमीत ने इसके बाद तीसरे एकल मुकाबले में चीयू को हराया . शरत का यह राष्ट्रमंडल खेलों में दसवां पदक है . वह एकल और युगल मुकाबले भी खेल रहे हैं .

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu