पांचवें दिन भारत को चार पदक: लॉन बॉल और टेबल टेनिस में जीता स्वर्ण, वेटलिफ्टर विकास और बैडमिंटन टीम को रजत

Commonwealth Games 2022 Day 5: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल 13 पदक जीत चुका है, जिसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। उसने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया। टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत जीता। वहीं, भारतीय बैडमिंटन टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा।

भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button