चीन में 900 साल पुराना लकड़ी का पुल जलकर खाक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Aug 2022 06:51 PM
चीन में 900 साल पुराना लकड़ी का पुल जलकर खाक
ऑडियो सुनें

बीजिंग. चीन में 900 साल पुराना लकड़ी का एक पुल जलकर खाक हो गया है. अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी चीन में फुजियान प्रांत की ंिपगनान काउंटी में शनिवार रात वानान पुल में आग लग गई. इस घटना के वीडियो और तस्वीरों में पुल पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा नजर आता है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

चीन में 98 मीटर लंबा यह पुल अपनी तरह का लकड़ी का सबसे लंबा पुल था. बीते 900 वर्षों में इस पुल की कई बार मरम्मत की गई थी. आखिरी बार 1932 में इस पुल की मरम्मत हुई थी. पत्थर के पांच खंभों पर खड़ा लकड़ी का यह पुल एक नदी के दोनों छोर को जोड़ता था. इस पुल का निर्माण चीन के सोंग राजवंश ने कराया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu