शशि थरूर को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Aug 2022 08:18 PM
शशि थरूर को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलेयर दी ला लीजन दी आॅनर’ से सम्मानित किया जाएगा. कई दलों के नेताओं ने थरूर को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई दी. फ्रांस की सरकार थरूर के लेखन और भाषणों के चलते उन्हें इस सम्मान से नवाज रही है. भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनेन ने थरूर को लिखित रूप से इस सम्मान के बारे में सूचित किया है.

थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘फ्रांस के साथ रिश्तों को महत्व देने वाले, भाषा से प्यार करने वाले और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में मैं इस तरह से सम्मान दिए जाने को लेकर गौरवान्वित महसूस करता हूं. मैं उन लोगों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लायक समझा.’’ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, सांसद मोहम्मद जावेद और कई अन्य नेताओं ने थरूर को बधाई दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu