माइया ने स्वियातेक को हराकर उलटफेर किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 12 Aug 2022 01:22 PM
माइया ने स्वियातेक को हराकर उलटफेर किया
ऑडियो सुनें

टोरंटो: ब्राजील की बीट्रिज हदाद माइया ने पोलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक को 6-4, 3-6, 7-5 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। माइया ने अपने करियर में पहली बार शीर्ष क्रम की खिलाड़ी को हराया। इससे वह डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्राजीलियाई महिला खिलाड़ी बन गई है।

उनका अगला मुकाबला बेंिलडा बेनसिच और गारबाइन मुगुरुजा के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इस बीच 10वीं वरीयता प्राप्त कोको गौफ ने छठी वरीयता प्राप्त आर्यना सबलेंका को 7-5, 4-6, 7-6 (4) से हराया। गौफ का सामना अब रोमानिया की सिमोना हालेप से होगा।

हालेप ने स्विट्जरलैंड की जिल टेकमैन को 6-2, 7-5 से पराजित किया। अमेरिका की सातवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने इटली की कैमिला जॉर्जी को 3-6, 6-0, 7-5 से हराया लेकिन कनाडा की बियांका आंद्रीस्कु चीन की 19 वर्षीय झेंग किनवेन से 7-5, 5-7, 6-2 से हार गईं। एक अन्य मैच में चेक गणराज्य की करोलिना पिलिसकोवा ने यूनान की तीसरी वरीयता प्राप्त मारिया सकारी को 6-1, 6-7 (9), 6-3 से पराजित किया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav