राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय सशस्त्र बलों के उन खिलाड़ियों से मुलाकात की जिन्होंने हाल में ब्रिटेन के र्बिमंघम में समाप्त हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था. रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और इसे ‘शानदार’ करार किया.

भारत ने 28 जुलाई से आठ अगस्त तक हुए इन राष्ट्रमंडल खेलों में 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक जीते. सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सैन्य बलों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत शानदार रही. ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को खुश किया और अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया. इन एथलीट को भविष्य के लिये सफलता हासिल करने के लिये शुभकामनायें. ’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button