चुनाव जीतते ही 24 घंटे में खैरागढ़ बनेगा जिला, मुख्यमंत्री ने जारी किया घोषणा पत्र

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:33 AM
ऑडियो सुनें

राजनादंगाव्ं/खैरागढ़ 12 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए होने जा रहे मतदान के पूर्व कांग्रेस ने प्रचार अभियान में
अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ के लिए आज गुरुवार को घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि खैरागढ़ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक निर्वाचित होने के 24 घंटे के भीतर जिला निर्माण की औपचारिक घोषणा की जाएगी और जिले का नाम खैरागढ़छुईखदान- गंडई होगा.

खैरागढ़ में कांग्रेस ने आज शाम को खैरागढ़ उपचुनावघोषणा पत्र जारी किया है जिसमें खैरागढ़ क्षेत्र में छोटी-बड़ी बातों को मिलाकर 29 बिंदु शामिल किये गये
हैं. इनमें प्रमुख बिंदु खैरागढ़ को जिला बनाने की है. खैरागढ़ को लंबे समय से जिला बनाने की मांग भी की जा रही थी. लेकिन जिला नहीं बन पाने
के कारण यह राजनीतिक मुद्दा बन रहा था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By www.navabharat.news