सीआरपीएफ के जवानों ने विदेशी पर्यटक का खोया थैला लौटाया, दिल जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Aug 2022 07:03 PM
सीआरपीएफ के जवानों ने विदेशी पर्यटक का खोया थैला लौटाया, दिल जीता
ऑडियो सुनें

जम्मू/इंदौर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक विदेशी पर्यटक का खोया हुआ पिठ्ठू बैग वापस लौटा कर उसका दिल जीत लिया . सीआरपीएफ के प्रवक्ता शिवनंदन सिंह ने बताया कि बेलारूस का रहने वाला पर्यटक मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्रीनगर से जम्मू जा रहा था, इसी दौरान उसका पिठ्ठू बैग बनिहाल जिले के खारपोरा के निकट गिर पड़ा .

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सीआरपीएफ के एक दल ने मोटरसाइकिल से बैग गिरते हुये देखा और इसके चालक को रोकने की कोशिश की ताकि उसका बैग लौटाया जा सके. जब वह मौके से चला गया तो जवानों ने कुछ किलोमीटर आगे तैनात बल के अन्य र्किमयों से संपर्क किया और कहा कि वह पर्यटक को सूचित करे उसका बैग सुरक्षित हाथों में है .

सिंह ने बताया कि पर्यटक अपना बैग लेने के लिये वापस आया और वह तब आश्चर्य में पड़ गया जब जवानों ने उसे दोपहर के खाने का निमंत्रण दिया . बल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक लघु वीडियो साझा किया जिसमें पर्यटक सीआरपीएफ के जवानों का धन्यवाद कर रहा है .

पर्यटक ने कहा, ‘‘शुक्रिया सीआरपीएफ के बहादुर जवानों…उन्होंने न केवल मेरा बैग लौटाया, बल्कि मुझे स्वादिष्ट खाना भी खिलाया . भारत एक अच्छा देश है और जहां अच्छे लोग रहते हैं और जहां अतिथियों का सत्कार होता है. मैं इसे याद रखूंगा. जय हिंद.’’ ट्वीट में कहा गया है कि 166 वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल अरंिवद कुमार ने पर्यटक को यह बैग सौंपा .

मप्र : सफाई कर्मी ने जेवरात से भरा पर्स जीआरपी को सौंपा, स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित
इंदौर में एक रेल यात्री से चुराए गए 3.25 लाख रुपये के जेवरात से भरे पर्स को शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंपने वाले सफाई कर्मी को उसकी ईमानदारी के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया. जीआरपी की एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

जीआरपी की पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे महाराष्ट्र के एक रेल यात्री की सीट से उसका पर्स हाल ही में अज्ञात बदमाश ने चुरा लिया था जिसमें 3.25 लाख रुपये के सोने के जेवरात और अन्य सामान थे.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जीआरपी की आकस्मिक तलाशी से घबराकर चोर इस पर्स को ट्रेन में ही छोड़कर फरार हो गया था.
गुप्ता ने बताया,‘‘इंदौर में ट्रेन की सफाई के दौरान रेलवे कर्मी सूरज इवने (31) की नजर इस पर्स पर पड़ी और उन्होंने इसे जीआरपी को सही-सलामत सौंप दिया.’’ उन्होंने बताया कि जीआरपी ने ईमानदारी के लिए इवने का सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान किया और उसे 1,000 रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा. गुप्ता ने बताया कि वह पश्चिम रेलवे को पत्र लिखकर अनुरोध कर रही है कि ईमानदारी की नजीर पेश करने वाले सफाई कर्मी को रेलवे द्वारा भी उचित पुरस्कार दिया जाए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu