‘हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ करीब छह करोड़ सेल्फी अपलोड हुई : सरकार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Aug 2022 09:13 PM
‘हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ करीब छह करोड़ सेल्फी अपलोड हुई : सरकार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने मंगलवार को बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अबतक राष्ट्रीय ध्वज के साथ छह करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड हो चुकी हैं. केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने जोर देककर कहा कि पूरा देश इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट हो गया है.

संस्कृति मंत्रालय ने यहां जारी बयान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों को साझा किया. बयान में कहा गया, ‘‘एक और शानदार उपलब्धि के तहत छह करोड़ से अधिक ‘तिरंगा’ सेल्फी अबतक ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है. इस कार्यक्रम के हाइब्रिड स्वरूप की परिकल्पना व्यक्तिगत संदर्भ में झंडे के प्रति भौतिक और भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने के लिए की गई थी. यह परिकल्पना की गई थी कि विशेष तौर पर तैयार वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड कर सामूहिक जश्न और देशभक्ति की भावना को बढ़ाया जाए.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को आ’’ान किया कि था कि लोग घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर या प्रर्दिशत कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हों. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका निभा रहे संस्कृति मंत्रालय ने भी लोगों से अपील की थी कि वह ‘तिरंगा आॅन द वेबसाइट’ पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड कर इस अभियान का हिस्सा बनें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu