भारतीय ऐप, गेम्स के सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं में 200 प्रतिशत की वृद्धि

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Aug 2022 07:19 PM
भारतीय ऐप, गेम्स के सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं में 200 प्रतिशत की वृद्धि
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय एप्लिकेशन और गेम्स के सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं में वर्ष 2019 के मुकाबले 2021 के दौरान 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. गूगल प्ले पार्टनरशिप के निदेशक आदित्य स्वामी ने अपने ब्लॉग में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गूगल प्ले पर 2019 की तुलना में 2021 में उपभोक्ताओं के समय व्ययतीत करने में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

स्वामी ने कहा, ‘‘गूगल प्ले पर 2019 की तुलना में 2021 के दौरान भारतीय ऐप्स और गेम में सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं में 200 प्रतिशत और समय व्यतीत करने में 80 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय ‘डेवलपर्स’ को वैश्विक उपयोगकर्ता मिल रहे हैं. गूगल प्ले पर भारतीय एप्लिकेशन और गेम्स पर 2019 की तुलना में 2021 में भारत के बाहर उपयोगकर्ताओं द्वारा बिताए गए समय में 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.’’

स्वामी ने कहा कि भारत ने 100 यूनिकॉर्न की एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और इनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा ऐप द्वारा संचालित कारोबार का है. उन्होंने कहा कि गूगल प्ले ने भारत में दस साल पूरे कर लिए हैं और देश में ऐप डेवलपर्स एवं स्टार्टअप उद्यमियों ने गूगल प्ले की बढ़ने में मदद की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu