बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Aug 2022 08:04 PM
बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर. शाहजहांपुर जिले में बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पकड़ लिया. उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिधौली थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सैफ अली (25) नामक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंच गया. ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने उसे पकड़ कर बुर्का हटाने को कहा. बुर्का हटाने पर युवक को ग्रामीणों ने पहचान लिया.

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है. किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. बाजपेई ने बताया कि पकड़े गए युवक के इसी गांव की रहने वाली एक युवती से चार वर्षों से प्रेम संबंध हैं. उन्होंने बताया कि युवक बाहर नौकरी करने जा रहा था इसीलिए वह अपनी प्रेमिका से मिलना चाहता था. प्रेमिका ने फोन पर उससे कहा था कि गांव के लोग उसे पहचानते हैं इसलिए वह भेष बदलकर आए. उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ शांति भंग करने संबंधी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu