अमेरिकी ओपन चैम्पियन को मिलेंगे 26 लाख डॉलर, कुल ईनामी राशि छह करोड़ डॉलर

न्यूयॉर्क: अमेरिकी ओपन एकल चैम्पियन को इस साल 26 लाख डॉलर ईनामी राशि मिलेगी जबकि 29 अगस्त से शुरू हो रहे ग्रैंडस्लैम की कुल ईनामी राशि पहली बार छह करोड़ डॉलर है। अमेरिकी टेनिस संघ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने पर खिलाड़ी को 80000 डॉलर मिलेंगे जबकि दूसरे दौर में पहुंचने पर 121000 डॉलर दिये जायेंगे ।

कोरोना महामारी से पहले 2019 में चैम्पियन को 39 लाख डॉलर मिलते थे और पहले दौर में हारने वाले को 58000 डॉलर दिये जाते थे।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वालों को 445000 डॉलर और सेमीफाइनल खेलने पर 705000 डॉलर मिलेंगे । उपविजेता को 13 लाख डॉलर दिये जायेंगे ।

पिछली बार कुल ईनामी राशि पांच करोड़ 75 लाख डॉलर थी । इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन में ईनामी राशि पांच करोड़ 20 लाख डॉलर रही जबकि विम्बलडन और फ्रेंच ओपन में करीब चार करोड़ 90 लाख डॉलर ईनामी राशि थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button