जापान के पुलिस प्रमुख आबे की हत्या को लेकर इस्तीफा देंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Aug 2022 12:18 PM
जापान के पुलिस प्रमुख आबे की हत्या को लेकर इस्तीफा देंगे
ऑडियो सुनें

तोक्यो: जापान के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पिछले महीने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ंिशजÞो आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देंगे। राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने, आबे की ंिजदगी बचाने में नाकामी पर एक रिपोर्ट जारी की है। इसके बाद एजेंसी के प्रमुख इतारू नकामुरा ने इस्तीफे की घोषणा की है। आठ जुलाई को पश्चिमी जापान के नारा में आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस की रिपोर्ट में आबे की पुलिस सुरक्षा में खामियां पाई गई हैं जिस वजह से कथित हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। नकामुरा ने यह नहीं बताया कि वह कब इस्तीफा देंगे। कथित बदूंकधारी तेतसुया यमगामी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था और फिलहाल उसकी मानसिक जांच की जा रही है जो नवंबर के अंत तक चलेगी।

उसने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री को उनके ‘‘यूनिफिकेशन चर्च’’ के साथ संबंधों की वजह से निशाना बनाया था, क्योंकि वह चर्च से नफरत करता है। आबे के परिवार ने बृहस्पतिवार को उनकी हत्या के 49वें दिन उन्हें बौद्ध परंपराओं से निजी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav