रेलवे में नौकरी पाने के लिए व्यक्ति ने अपने अंगूठे की खाल दोस्त के अंगूठे पर लगाई, दोनों गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 25 Aug 2022 06:55 PM
रेलवे में नौकरी पाने के लिए व्यक्ति ने अपने अंगूठे की खाल दोस्त के अंगूठे पर लगाई, दोनों गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

वडोदरा. रेलवे की नौकरी पाने के लिए एक अभ्यर्थी ने अपने अंगूठे की खाल को गर्म तवे पर रखकर हटाया और इसे (खाल को) अपने दोस्त के अगूंठे पर चिपका दिया ताकि वह बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया से गुजर जाए और उसकी जगह भर्ती परीक्षा में बैठ पाने में सफल हो सके.

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस फर्जी अभ्यर्थी के अंगूठे पर चिपकाई गई खाल तब निकल गई जब 22 अगस्त को गुजरात के वडोदरा में आयोजित रेलवे भर्ती परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान परीक्षा पर्यवेक्षक ने उसके हाथ पर सैनेटाइजÞर छिड़का.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस. एम. वरोतारिया ने बताया कि वडोदरा पुलिस ने असल अभ्यर्थी मनीष कुमार और छद्म अभ्यर्थी राज्यगुरु गुप्ता को धोखाधड़ी और जालसाजÞी के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. गुप्ता बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र 25 वर्ष के आसपास है और उन्होंने पहले 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी.

वडोदरा के लक्ष्मीपुरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, रेलवे ने ‘डी’ समूह की रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के वास्ते एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी थी और यह परीक्षा लक्ष्मीपुरा इलाके की एक इमारत में 22 अगस्त को आयोजित हुई थी जिसमें 600 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

वतोरिया ने बताया कि नकल को रोकने के लिए सभी अर्भ्यिथयों का बायोमेट्रिक सत्यापान किया गया था जिसके तहत एक उपकरण के जरिए उनके अंगूठे के निशान को आधार डेटा से मिलाया गया था. उन्होंने बताया कि कुमार नाम के अभ्यर्थी का सत्यापन बार-बार की कोशिश के बाद भी नहीं हुआ तो पर्यवेक्षक को शक हुआ और उन्होंने उसके हाथ पर सैनेटाइजÞर छिड़का जिससे अंगूठे पर लगाई गई खाल निकल गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu