देश के प्रथम ‘वर्चुअल’ स्कूल की शुरूआत पिछले साल केंद्र ने की थी, दिल्ली सरकार ने नहीं की :एनआईओएस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Aug 2022 10:34 PM
देश के प्रथम ‘वर्चुअल’ स्कूल की शुरूआत पिछले साल केंद्र ने की थी, दिल्ली सरकार ने नहीं की :एनआईओएस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने कहा है कि देश के प्रथम ‘वर्चुअल’ स्कूल की शुरूआत पिछले साल केंद्र सरकार ने की थी, ना कि बुधवार को दिल्ली सरकार ने इसकी पहली बार शुरूआत की है. एनआईओएस ने कहा, ‘‘भारत के प्रथम वर्चुअल स्कूल की आज शुरूआत किये जाने के दावे के बारे में कुछ खबरों के संदर्भ में सूचित किया जाता है कि देश के प्रथम वर्चुअल स्कूल की शुरुआत पिछले साल अगस्त में ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री कर चुके हैं.’’

मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल द्वारा ‘दिल्ली वर्चुअल मॉडल स्कूल’ की शुरूआत किये जाने के बाद एनआईओएस का यह स्पष्टीकरण आया है. केजरीवाल ने दावा किया है कि यह ‘‘भारत का ऐसा प्रथम मंच’’ है. उन्होंने यह घोषणा भी कि देशभर के छात्र दाखिले के लिए पात्र होंगे. एनआईओएस ने कहा, ‘‘अभी एनआईओएस से संबद्ध 7,000 से अधिक अध्ययन केंद्र हैं तथा 1500 से अधिक अध्ययन केंद्र एनआईओएस वर्चुअल ओपन स्कूल के छात्रों को कौशल आधारित व्यावसायिक पाठ्यक्रम में सहायता उपलब्ध करा रहे हैं. ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu