प्रेम प्रसंग में बाधक मानकर की अपने ही बच्चे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

बिजनौर. जिला पुलिस ने प्रेम प्रसंग में बाधक मानकर अपने छह महीने के बच्­चे की हत्­या कर उसका शव नाले में फेंकने आरोप में बृहस्­पतिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन रंजन सिंह ने बृहस्­पतिवार को बताया कि बुधवार को नगीना थाना क्षेत्र के लुहारी सराय मुहल्­ले में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी भाभी अफशां ने अपने छह माह के बच्चे अरहान की हत्­या करके उसका शव नाले मे फेंक दिया है.

उन्­होंने बताया कि पुलिस ने नाले से बच्चे का शव बरामद कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने अफशां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे आज सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. अफशां का पति आसिफ सऊदी अरब में रहकर काम करता है. सिंह ने बताया कि अफशां ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका एक युवक से प्रेम सम्­बन्­ध था. उन्होंने बताया कि प्रेमी को पाने और उसके सामने खुद को कुंवारी दिखाने के लिए उसने अपने ही बेटे अरहान की हत्या कर शव नाले मे फेंक दिया और अरहान की देखभाल के लिए रखी गयी नौ साल की सुमैया पर हत्या का आरोप लगा दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button