अमेरिकी कंपनियों की अगुवाई करने वाले ‘भारतीयों’ की सूची में शामिल हुए लक्ष्मण नरसिम्हन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 02 Sep 2022 09:55 PM
अमेरिकी कंपनियों की अगुवाई करने वाले ‘भारतीयों’ की सूची में शामिल हुए लक्ष्मण नरसिम्हन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कॉफी कंपनी स्टारबक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्ति के साथ लक्ष्मण नरसिम्हन अमेरिका की प्रमुख कंपनियों की अगुवाई करने वाले भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की सूची में शामिल हो गए हैं.
वैश्विक उपभोक्ता कंपनियों को सलाह देने वाले 55 वर्षीय नरसिम्हन पहले ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण कंपनी रेकिट बेंकिजÞर के सीईओ थे. अमेरिका की शीर्ष कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की सूची इस प्रकार है;

1. गूगल एलएलसी और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई.
सुंदर पिचाई का जन्म केरल के मदुरै में हुआ था. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-खड़गपुर) से स्रातक की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2004 में अपने करियर की शुरूआत की थी. वह वर्ष 2015 में गूगल के सीईओ बन गए थे.

2. माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला.

माइक्रोसॉफ्ट का कंप्यूंिटग मंच बनाने और चलाने की जिम्मेदारी के बाद हैदराबाद में जन्मे सत्य नडेला वर्ष 2014 में स्टीव बामर के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने थे.
3. ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल.
ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी के पद से हटने के बाद आईआईटी-बंबई के स्रातक पराग अग्रवाल को नवंबर, 2021 में सोशल मीडिया मंच का मुख्य कार्यकारी नामित किया गया था.

4. शनेल की सीईओ लीना नायर.
एक्सएलआरआई-जमशेदपुर की पूर्व छात्र लीना नायर को 2016 में यूनिलीवर के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था. उन्हें जनवरी, 2022 में फ्रांस के फैशन ब्रांड शनेल की सीईओ के रूप में चुना गया.

5. आईबीएम समूह के सीईओ अरंिवद कृष्णा.

आईआईटी-कानपुर के पूर्व छात्र अरंिवद कृष्ण दो दशक से अधिक समय से आईबीएम के साथ हैं. उन्होंने जनवरी, 2020 में आईबीएम समूह के सीईओ के रूप में वर्जीनिया रोमेट्टी की जगह ली.

6. एडोब इंक के सीईओ शांतनु नारायण.

हैदराबाद में जन्मे शांतनु नारायण ने एप्पल के साथ अपना करियर शुरू किया और वर्ष 1998 में एडोब में शामिल हो गए. उन्हें दिसंबर, 2007 में 45 साल की आयु में सीईओ के रूप में पदोन्नत किया गया.

7. मास्टरकार्ड के सीईओ अजयपाल सिंह बंगा.

सेवानिवृत्त भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल हरभजन सिंह बंगा के घर जन्मे अजयपाल सिंह बंगा ने वर्ष 1981 में नेस्ले के साथ अपना करियर शुरू किया. वह वर्ष 1990 के दशक में मास्टरकार्ड में शामिल हुए और उन्हें जुलाई, 2010 में मास्टरकार्ड का अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया गया. वह 31 दिसंबर, 2020 तक इस पद पर बने रहे.

8. अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ जयश्री उल्लाल.

लंदन में जन्मी और नयी दिल्ली में पली-बढ़ी जयश्री उल्लाल वर्ष 2008 से अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ हैं.

9.नोकिया इंक के सीईओ राजीव सूरी.

नयी दिल्ली में पैदा हुए और कुवैत में पले-बढ़े राजीव सूरी को अप्रैल, 2014 में नोकिया इंक का सीईओ नामित किया गया था और एक मार्च, 2021 को वह इनमारसैट में सीईओ के रूप में शामिल हुए.

10. नेट ऐप के जॉर्ज कुरियन.

केरल के कोट्टायम जिले में जन्मे और आईआईटी-मद्रास में शिक्षित जॉर्ज कुरियन जून, 2015 में नेटएप का अध्यक्ष और सीईओ बनाया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu