तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई भगवान नटराज की मूर्ति अमेरिका में मिली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Sep 2022 07:02 PM
तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई भगवान नटराज की मूर्ति अमेरिका में मिली
ऑडियो सुनें

चेन्नई. तमिलनाडु के तंजावुर जिले के अरुलमिगु वेदपुरेश्वर मंदिर से 62 साल पहले चोरी हुई भगवान नटराज की मूर्ति अमेरिका के न्यूयॉर्क में मिली है. तमिलनाडु पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) के मूर्ति प्रकोष्ठ ने सोमवार को यह जानकारी दी.
कुछ चोरों ने ंिहदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा प्रशासित 2,000 साल पुराने अरुलमिगु वेदपुरेश्वर मंदिर में सेंध लगाकर इस मूर्ति को चुरा लिया था.

एक सितंबर को तिरुवेधिकुडी गांव के एस वेंकटचलम की ओर से की गयी शिकायत के बाद सीआईडी के मूर्ति प्रकोष्ठ ने जांच शुरू की तब पता चला कि मंदिर में नटराज की मूर्ति नकली थी और मूल मूर्ति गायब थी. इसके बाद जांच दल ने पुडुचेरी के इंडो-फ्रांसीसी संस्थान से मूर्ति के मूल फोटोग्राफ मांगे. मूर्ति के मूल फोटोग्राफ मिलने के बाद सीआईडी के मूर्ति प्रकोष्ठ ने विभिन्न संग्रहालयों, कलाकृतियों के संग्रहकर्ताओं के ब्रोशर और नीलामी हाउसों की वेबसाइटों पर तलाश शुरू की.

तलाश के बाद, टीम को न्यूयॉर्क के एशिया सोसाइटी संग्रहालय में भगवान नटराज की मूल मूर्ति मिली. सीआईडी के मूर्ति प्रकोष्ठ की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, यूनेस्को समझौते के तहत मूर्ति को वापस लाने की कोशिश की जा रही है. यहां लाने के बाद मूर्ति को मंदिर में पुन:स्थापित किया जाएगा. यह भी पता लगाया जा रहा है कि मंदिर से कहीं और भी प्रतिमाएं तो चोरी नहीं हुई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu