लड़की के संबंध तोड़ने पर उसे परेशान करने और अश्लील संदेश पोस्ट करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

नयी दिल्ली. ‘धार्मिक पहचान’ छिपाने के बाद खुद को सेना का जवान बताकर 12वीं कक्षा की एक छात्रा से दोस्ती करने वाले 21 वर्षीय व्यक्ति को दोस्ती तोड़ने के बाद संबंधित छात्रा को परेशान करने और सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आस मोहम्मद ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम का सहारा लिया और सोशल मीडिया पर खुद को आशु राणा बताकर नाबालिग लड़की से दोस्ती कर ली तथा फिर दोनों के बीच फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ. उन्होंने कहा कि दोनों यहां जीटीबी नगर में चार-पांच बार मिले, लेकिन युवक की असली पहचान जानने इसकी जानकारी मां को लगने के बाद लड़की ने उससे मित्रता तोड़ दी.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी आस मोहम्मद ने उसे परेशान किया और बदनाम किया. जब पीड़िता की मां को इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी के बारे में पूछताछ की और उसका असली नाम पता किया. इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 17 वर्षीय पीड़िता को बदनाम करने और परेशान करने के लिए आरोपी ने बाद में सोशल मीडिया मंच पर उसके कई फर्जी अकाउंट बनाए और उसकी तस्वीर के साथ अश्लील संदेश पोस्ट किए. उन्होंने कहा कि इस बारे में पता चलने पर किशोरी ने उत्तरी जिले के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसा ने कहा कि आस मोहम्मद ने इन फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से लड़की के दोस्तों और शिक्षकों से संपर्क किया तथा उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की.

उन्होंने कहा कि जब वह ऐसा करने में विफल रहा तो उसने उन्हें गालियां दीं और पीड़िता की तस्वीर के साथ अश्लील संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला निवासी आस मोहम्मद को तीन सितंबर को गिरफ्तार करके उससे एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किये. पुलिस ने उसके खिलाफ यौन ंिहसा से बच्चों का संरक्षण करने वाले कानून (पॉक्सो) सहित भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button