पति की जेब से मिली स्मैक की पुड़िया, पत्नी ने किया पुलिस के हवाले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Sep 2022 07:42 PM
पति की जेब से मिली स्मैक की पुड़िया, पत्नी ने किया पुलिस के हवाले
ऑडियो सुनें

जींद. जींद जिले के गढ़ी थाना के अतंर्गत लोन गांव की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को पति की जेब से मादक पदार्थ मिलने पर स्वयं कुछ लोगों की मदद से उसे थाने ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. महिला का कहना है कि पति की नशे की लत से परिवार ही नहीं पूरा मोहल्ला परेशान था.

सरिता नामक महिला ने बताया कि उसका पति संदीप को नशे की लत है और कपड़े धोते वक्त उसकी जेब से स्मैक की पुड़िया मिली थी. उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी पुलिस को देने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं होने पर जेठ और कुछ अन्य लोगों की मदद से पति को थाने लेकर पहुंची. थाना के जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत देते हुए पांच ग्राम वजनी स्मैक की पुडियÞा सौंपी थी. उन्होंने कहा कि आरोपी को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu