टीवी की आवाज कम करने के लिए कहने पर महिला ने सास के हाथ की तीन उंगलियां चबाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Sep 2022 06:26 PM
टीवी की आवाज कम करने के लिए कहने पर महिला ने सास के हाथ की तीन उंगलियां चबाई
ऑडियो सुनें

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके में एक महिला ने टेलीविजन की आवाज कम करने को लेकर हुई कहासुनी में अपनी बुजुर्ग सास के हाथ की तीन उंगलियां चबा ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रुशाली कुलकर्णी (60) घर पर भजन कर रही थीं वहीं उनकी बहू विजया कुलकर्णी (32) टीवी देख रही थी.

उन्होंने बताया,‘‘ सोमवार सुबह रुशाली ने विजया से टीवी की आवाज कम करने को कहा, क्योंकि वह भजन कर रही थीं. इसके बाद उन्होंने टीवी बंद कर दिया, इससे नाराज बहू ने रुशाली का हाथ पकड़ कर उनकी तीन उंगलियां चबा ली. शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पति के साथ भी विजया ने मार-पीट की.’’ महिला ने शिवाजी नगर थाने में अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu