भाजपा ने राहुल की टीशर्ट की कीमत को लेकर कटाक्ष किया, कांग्रेस ने किया पलटवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Sep 2022 08:09 PM
भाजपा ने राहुल की टीशर्ट की कीमत को लेकर कटाक्ष किया, कांग्रेस ने किया पलटवार
ऑडियो सुनें

कन्याकुमारी/नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर निकले राहुल गांधी के टीशर्ट की कीमत 41 हजार रुपये से अधिक होने का शुक्रवार को दावा किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘भारत, देखो.’’ इस पर, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अतीत में पहने गए एक सूट और चश्मे की कीमत का हवाला देते हुए पलटवार किया और कहा कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा घबरा गई है.

भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये राहुल गांधी की एक तस्वीर और ‘बर्बरी’ ब्रांड की टीशर्ट की तस्वीर एवं उसकी कीमत वाली तस्वीर साझा की. सत्तारूढ़ पार्टी का दावा है कि राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान, जो टीशर्ट पहनी उसकी कीमत 41,257 रुपये है.
भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘भारत, देखो.’’ इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा, ‘‘अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर.मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो. बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है, तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी. बताओ करनी है? ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu