मुझे मत छुओ, आप एक महिला हैं: शुभेंदु अधिकारी ने महिला पुलिसकर्मी से कहा

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध मार्च के दौरान मंगलवार को एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश करने के दौरान नाराज हो गए. पुलिस के वाहन में सवार होने के लिए मजबूर किये जाने पर उन्हें (अधिकारी को) यह जोर से कहते सुना गया कि ‘मुझे मत छुओ’.

अधिकारी को हेंिस्टग्स इलाके में पुलिस ट्रेंिनग स्कूल के पास रोक दिया गया, जहां भाजपा समर्थकों को हावड़ा में राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ की ओर बढ़ने देने से रोकने के लिए अवरोधक लगाये गये थे. कुछ महिला पुलिसर्किमयों ने जब उन्हें पुलिस के वाहन में सवार करने की कोशिश की, तब अधिकारी ने कहा , ‘‘मुझे मत छुओ…आप एक महिला हैं. ’’ अधिकारी ने अपने साथ बात करने के लिए पुरुष पुलिसर्किमयों को बुलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं.

इसके बाद, अधिकारी को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकाश मघारिया द्वारा वाहन तक ले जाया गया. अधिकारी ने बाद में कहा कि उन्होंने कड़ा जवाब नहीं दिया क्योंकि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं. पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में अधिकारी को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मैं हर महिला की आंखों में मां दुर्गा को देखता हूं. ’’ चटर्जी को भी भाजपा नेता राहुल सिन्हा के साथ हिरासत में ले लिया गया.

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मार्च के दौरान संतरागाछी जाने की कोशिश करते समय सोमवार को हिरासत में ले लिया गया. भाजपा के नेता एवं सांसद लॉकेट चटर्जी और पार्टी नेता राहुल सिन्हा को भी हिरासत में लिया गया और उन्हें एक जेल वैन से ले जाया गया.

उन्हें सचिवालय के पास ‘सेकंड हुगली ब्रिज’ के नजदीक पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के सामने रोका गया. राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘नबन्ना अभियान’ में हिस्सा लेने के लिए राज्य भर से भाजपा समर्थक मंगलवार सुबह कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा पहुंचना शुरू हो गए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button