लिथुआनिया के फिल्म निर्देशक की यूक्रेन में मौत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 07:11 PM
लिथुआनिया के फिल्म निर्देशक की यूक्रेन में मौत
ऑडियो सुनें

विलीनियस. लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीटानस नौसेदा ने रविवार को कहा कि बाल्टिक देश के मशहूर फिल्म निर्देशक मन्टास केवेदाराविसियस की यूक्रेन में मौत हो गई जो मारियुपोल में एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म के निर्माण में जुटे थे. नौसेदा ने कहा कि देश ने एक शानदार फिल्म निर्देशक को खो दिया जो यूक्रेन में काम कर रहे थे और रूसी हमले में मारे गए. समाचार प्रतिष्ठानों के अनुसार, शनिवार को यूक्रेन में 45 वर्षीय फिल्म निर्माता की मौत हो गई. उनकी मृत्यु की परिस्थितियों की तुरंत पुष्टि नहीं की जा सकी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news